{"_id":"652458ad9aa2baef7e07f7a7","slug":"30-bags-of-banned-polythene-caught-fine-imposed-on-three-dairies-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-11076-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रतिबंधित पॉलिथीन के 30 बैग पकड़े, तीन डेयरियों पर जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रतिबंधित पॉलिथीन के 30 बैग पकड़े, तीन डेयरियों पर जुर्माना लगाया
Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन और नालियों में गाेबर बहाने वाली डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया। एक ई-रिक्शा से प्रतिबंधित पॉलिथीन के 30 बैग जब्त कर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला। जबकि गोबर बहाने वाली तीन डेयरियों का चालान करते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।सोमवार को प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने टीम को साथ लेकर विभिन्न बाजारों में दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। देहरादून रोड पर एक ई-रिक्शा पर काफी संख्या में पॉलिथीन बैग लदे मिले। उनकी जांच की गई तो अधिकांश में प्रतिबंधित पॉलिथीन भरी पाई गई। रिक्शा को नगर निगम लाकर उसमें लदे 30 बैग जब्त कर लिए गए और संबंधित व्यापारी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
उधर, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों ने शहर की करीब एक दर्जन पशु डेयरियों की जांच की। तीन डेयरियों द्वारा गोबर नालियों में बहता हुआ मिला। डेरा इलाहीपुरा की तीनों डेयरियों पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया। डॉ. संदीप मिश्रा ने डेयरी मालिकों को सफाई रखने और गोबर का सही ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। दोबारा गोबर नालियों में बहता मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस दौरान सफाई सुपरवाइजर सोमपाल, प्रवर्तन दल के प्यार सिह, विक्रम आदि शामिल रहे।