फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   29,725 candidates of class 12 appeared in the English exam in UP Board

Saharanpur News: यूपी बोर्ड में 12वीं के 29,725 परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
29,725 candidates of class 12 appeared in the English exam in UP Board
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शुक्रवार को 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। कुल 29,725 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी, जबकि 2,040 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसके अलावा दसवीं के परीक्षार्थियों ने कृषि विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और सचल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दसवीं की कृषि विषय की परीक्षा 23 केंद्रों पर हुई। इसके लिए जनपद में 658 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 635 ने परीक्षा दी, जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जनपद के 97 केंद्रों पर हुई। यानी एक केंद्र ऐसा रहा, जहां परीक्षा नहीं थी। अंग्रेजी के लिए जिले भर में 31,765 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 29,725 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,040 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे। उनकी और केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 वीं के परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
सहारनपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में भी शुक्रवार को 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा रही। यह परीक्षा सभी 29 केंद्रों पर हुई। अंग्रेजी के लिए जिले भर में 7,395 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,302 ने परीक्षा दी, जबकि 93 गैरहाजिर रहे। दसवीं की उर्दू विषय की परीक्षा के लिए जनपद में मात्र 57 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed