{"_id":"61b0fbd870297c29f9549d98","slug":"29-passengers-returned-from-omicron-affected-countries-saharanpur-news-mrt568132378","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से 29 यात्री लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से 29 यात्री लौटे
विज्ञापन
-कोरोना संक्रमित स्थानीय मरीज के संपर्क में आए 178 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए विदेश से आने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अब 184 लोग और विदेशों से लौटे हैं, जिनमें 29 यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के भी हैं। उन्हें लेकर विभाग सतर्कता बरत रहा है।
नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि विदेश से लगातार यात्री आ रहे हैं। पूर्व में 29 एक बार और पांच यात्री एक बार लौटे हैं। 27 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। शेष के नमूने लेकर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 184 यात्री और विदेशों से लौटे हैं। इनमें 29 यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के आए हैं, जिनको लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। जांच टीमों को जांच के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मिशन कंपाउंड निवासी जिस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके संपर्क में आए 178 लोगों के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए लैब भेजे गए थे। सबकी रिपोर्ट बुधवार को आ गई है, जो नेगेटिव रही है।