फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   28 thousand farmers did not get 'honor', Agriculture Department will solve

28 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित

Thu, 28 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
28 thousand farmers did not get 'honor', Agriculture Department will solve
28 हजार किसानों को नहीं मिला ‘सम्मान’, कृषि विभाग करेगा समाधान
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित जिले के करीब 28 हजार किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रशासन की ओर से एक से तीन फरवरी तक प्रधानमंत्री किसान समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऐसे किसानों का डाटा सुधारा जाएगा जो इस योजना के पात्र होते हुए भी वंचित रह गए हैं। जिले में करीब 12 हजार ऐसे किसान हैं जिनके नाम, आधार कार्ड, बैंक आदि में गड़बड़ी हैं जबकि शेष नए पंजीकृत किसान हैं।
केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष छह हजार रुपये तीन किश्तों में किसानों के खाते में दे रही है। लेकिन अब भी काफी ऐसे किसान हैं जो इस योजना के लाभ से वंचित है। इन किसानों के कागजात का पोर्टल पर डालने में कुछ कमियां रह गई हैं। अधिकांश किसानों के आधार कार्ड, बैंक और खतौनी आदि में नाम के अक्षरों में गड़बड़ी है। इसको देखते हुए कृषि विभाग एक से तीन फरवरी तक हर विकास खंड में डाटा के सुधार के लिए समाधान दिवस का आयोजन करेगा। इसके तहत किसान अपने आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण के राजकीय बीज गोदामों पर जाकर ठीक करा सकते हैं। कृषि विभाग के कर्मचारी सम्मान निधि पोर्टल पर इसे दुरुस्त करेंगे, जिससे वंचित किसान को अप्रैल में मिलने वाली किस्त प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

----- वर्जन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पान से जो किसान वंचित हैं। उन्हीं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से पीएम किसान समाधान शिविरों का आयोजन होगा। किसान विकास खंड स्तर पर राजकीय बीज गोदाम पर जाकर अपना डाटा सही करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- रामजतन मिश्र, उप निदेशक कृषि।
-------
आंकड़ों की नजर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना
पंजीकृत किसान ---3.75 लाख
अपात्र किसान-------60 हजार
योजना का लाभ ले रहे किसान--2.87 लाख
योजना से वंचित किसान----28 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed