फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2648 patients beat Corona in April, 547 children included

अप्रैल में 2648 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 547 बच्चे भी शामिल

Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
2648 patients beat Corona in April, 547 children included
सहारनपुर। बीते माह अप्रैल के 30 दिन में जनपद में कोरोना के 6955 मरीज सामने आए। इनमें से 2648 मरीज अभी तक कोरोना को मात दे चुके हैं। सबसे खास बात यह है कि कोरोना को हराने वालों में 547 बच्चे हैं, जिनमें एक वर्ष तक के कई मासूम भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना गंभीर बीमारी जरूर है, मगर यह ला इलाज नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि यदि मरीज लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच कराकर सही इलाज शुरू कर दे तो कोरोना को मात दी जा सकती है। मगर हो यह रहा है कि ज्यादातर मरीज नासमझी या फिर जांच से बचने के लिए अप्रशिक्षित डॉक्टरों की सलाह पर या फिर अपने आप दवा लेकर ठीक होने का प्रयास कर रहे हैं। नतीजा यह हो रहा है कि सही इलाज नहीं लेने की वजह से मामले बिगड़ रहे हैं। यदि वह समय से सही इलाज लेते तो जान बचाई जा सकती थी। डॉ. सोढी की सलाह है कि जिस भी व्यक्ति को अपने भीतर कोरोना जैसे लक्षण नजर आएं तो देर किए बिना तुरंत जिला अस्पताल या जांच केंद्रों पर पहुंचकर जांच कराएं और सही इलाज कराएं।
विज्ञापन

92 मरीजों की जान भी गई
अप्रैल माह मरीजों के साथ ही आम नागरिकों के लिए भी डराने वाला रहा है। इस एक माह में 92 मरीजों की जान गई। चिकित्सकों का कहना है कि यदि मरीज लापरवाही ना करते तो मौतों की संख्या को कम किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के सामान्य लक्षण
- शरीर में दर्द और पीड़ा, गले में खराश।
- दस्त लगना, आंख आना, आंखों में तकलीफ होना।
- सरदर्द या तेज सरदर्द, स्वाद और गंध का चले जाना
- त्वचा पर दाने या उंगलियों या पैर की उंगलियों का लाल होना।
- तेज बुखार, खांसी, जुकाम आदि।
कोरोना के गंभीर लक्षण
- सांस लेने में कठिनाई होना और ऑक्सीजन का स्तर गिरना।
- सीने में दर्द या दबाव की शिकायत होना।
- चलने फिरने में परेशानी होना।
- शरीर का टूटने लगना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed