{"_id":"6314f1903b069c54434723e3","slug":"26-sticks-will-reach-mhadi-with-pride-today-saharanpur-news-mrt6038915143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से आज म्हाड़ी पर पहुंचेंगी 26 छड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से आज म्हाड़ी पर पहुंचेंगी 26 छड़ियां
विज्ञापन

सहारनपुर। बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में म्हाड़ी पर लगने वाले मेले की शुरुआत सोमवार से हो जाएगी। नेजे की अगुवाई में बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ सभी 26 छड़ियां धूमधाम से म्हाड़ी पर पहुंचेंगी। इस बार मेले में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
गंगोह रोड पर मानकमऊ स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर शुक्ल पक्ष की दशमी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियों को रविवार की शाम को अंतिम रूप दिया गया है। सोमवार की दोपहर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए सभी 26 छड़ियां अंबाला रोड पर मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर पहुंचेगी। यहीं, पर पुरानी मंडी से नेजे के साथ सरदार छड़ी पहुंचेगी। सभी छड़ियों के एकत्र होने पर यहां पूजन किया जाएगा। इसके बाद नेजे की अगुवाई में सभी छड़ियां गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी के लिए शाम पांच बजे प्रस्थान कर जाएंगी।
मेले में पश्चिमी यूपी व जनपद के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद और निशान चढ़ाने पहुंचेंगे। पुलिस-प्रशासन का अनुमान है कि इस बार चार लाख से अधिक श्रद्धालु आएंगे। क्योंकि, दो वर्ष कोरोना की वजह से मेला प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
-
चप्पे-चप्पे पर फोर्स रहेगी तैनात
म्हाड़ी मेले को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घंटाघर से लेकर अंबाला रोड पर विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, यहां से गंगोह रोड पर म्हाड़ी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ ही दो एसपी, पांच सीओ, 10 निरीक्षक, 45 उपनिरीक्षक, 250 कांस्टेबल, 150 होमगार्ड, दो कंपनी पीएसी के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी भी सतर्क रहेंगे। इसके साथ ही रविवार की रात से रूट भी डायवर्ट कर दिया गया।
-
रूट डायवर्ट, यह रहेगी व्यवस्था
- नकुड़, फंदपुरी की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन मानकमऊ की ओर नहीं आएंगे। ये वाहन कुम्हारहेड़ा बाईपास से संचालित होंगे।
- मानकमऊ की ओर से किसी भी प्रकार का वाहन गंगोह व नकुड़ की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन अंबाला रोड से नकुड़ तिराहे से होकर सरसावा से गंगोह व नकुड़ की ओर संचालित होंगे।
- चौकी फंदपुरी से मानकमऊ की ओर मेले में आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन कुम्हारहेड़ा बाईपास से सहारनपुर शहर की ओर जाएंगे।
- नकुड़ तिराहे एवं मानकमऊ पुलिया से किसी भी प्रकार का वाहन म्हाड़ी मेले की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- मानकमऊ बस अड्डे से चलने वाली बसें कांशीराम आवासीय कॉलोनी से संचालित होंगी।