{"_id":"61d493a44d04cd6f4b05a913","slug":"26-infected-including-two-mbbs-students-found-saharanpur-news-mrt572121016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 26 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 26 नए मरीज मिले
विज्ञापन
सहारनपुर। नया वर्ष शुरू होते ही कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के दो छात्रों सहित 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक संक्रमित मिलने वालों का आंकड़ा 69 पर पहुंच गया है। अकेले जनवरी माह की बात करें तो बीते चार दिन में 42 मरीज मिल चुके हैं।
सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में एमबीबीएस के दो छात्र तथा एक मेडिकल कॉलेज का प्रशिक्षु स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। शेष 23 स्वास्थ्यकर्मियों के बारे में उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। केवल इतना बताया कि इनमें कुछ मरीज पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क वाले हैं, जबकि दस मरीजों का पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां से हैं। उनके बारे में पता कराया जा रहा है। सर्विलांस अधिकारी को मरीजों के बारे में जानकारी नहीं होना, कहीं ना कहीं लापरवाही को दर्शाता है, क्योंकि जितने भी मरीजों की जांच होती है उनका पता और पूरा रिकॉर्ड विभाग व लैब में रहता है। संक्रमित आने पर उनकी सूची तैयार की जाती है, जिसमें उनके पते के साथ ही फोन नंबर भी दर्ज रहते हैं।
लखनऊ में लटकी है जांच
चिकित्सा विभाग ने करीब 20 दिन पहले सात कोरोना मरीजों के नमूने लेकर लखनऊ लैब में यह जानने के लिए भेजे थे कि उनमें कोरोना का कौन सा वैरिएंट है। इनमें तीन मरीजों की रिपोर्ट दस दिन पहले निगेटिव आई थी, लेकिन चार मरीजों की जांच अभी तक लटकी हुई है, जिसके आने का इंतजार चिकित्सा विभाग को भी है।
विज्ञापन
जनवरी माह में मिले संक्रमित
तिथि----------मिले संक्रमित
04 जनवरी----26
03 जनवरी----07
02 जनवरी----05
01 जनवरी----04