फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 passenger standard in roadways buses will increase problems

Saharanpur News: रोडवेज बसों में 25 यात्री के मानक से बढ़ेगी परेशानी

Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
25 passenger standard in roadways buses will increase problems
-यात्री नहीं मिलने से कई रूटों पर कम हो सकती है बसों की संख्या
विज्ञापन

-सहारनपुर से लखनऊ जाने के लिए बहुत कम ही मिलते है यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में 25 यात्री का मानक तो तय कर दिया, लेकिन इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। क्योंकि कई रूट ऐसे हैं, जहां पर यात्री ही नहीं मिलते। ऐसे में बसों का बेहद कम हो सकती है। सबसे खराब स्थिति सहारनपुर से लखनऊ की है। इस पर बस को 25 यात्री नहीं मिल पाते।
सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 607 रोडवेज बसों का बेड़ा है। शामली और गंगोह डिपो से अनुबंधित बसें संचालित होती हैं, जबकि सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो से अनुबंधित बसों के साथ निगम की बसें चलती हैं। पिछले कुछ महीनों से परिवहन निगम राजस्व को लेकर उभर नहीं पा रहा है। स्थिति यह है कि अगस्त में रीजन ने 80 फीसदी ही राजस्व प्राप्त किया था। इसमें सबसे खराब स्थिति सहारनपुर डिपो की रही, जिसने 76 प्रतिशत राजस्व दिया, जबकि इस डिपो में सबसे ज्यादा 198 बसों का बेड़ा है। सबसे अधिक 83 फीसदी राजस्व मुजफ्फरनगर डिपो का रहा।
विज्ञापन

इसे लेकर परिवहन निगम ने बसों में सवारियों के मानक तय कर दिए हैं, जो यात्रियों को मुश्किलें बढ़ाएगा। सहारनपुर से लखनऊ, लुधियाना, अंबाला, बड़गांव, गंगोह, नानौता आदि ऐसे रूट हैं, जिन पर बहुत कम यात्री निकलते हैं। इनके अलावा आगरा, अलीगढ़ रूट के लिए भी अड्डे से बस को तय मानक के अनुसार यात्री नहीं मिलते। ऐसी स्थिति बसें खड़ी हो सकती है। क्योंकि एक रूट पर कई-कई बसें संचालित होती है। हर 10 से 15 मिनट बाद बसों को रवाना किया जाता है। इतनी जल्दी बस को 25 सवारी नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन
राजस्व को बढ़ाने के लिए मानक निर्धारित किए हैं। 25 यात्रियों से कम पर रोडवेज बस संचालित नहीं होगी। सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस पर ध्यान रखें।

- गौरव पांडेय, सेवा प्रबंधक एवं प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed