फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   247 quintals of food grains found missing during inspection, report filed

Saharanpur News: जांच के दौरान कम मिला 247 क्विंटल खाद्यान्न, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
247 quintals of food grains found missing during inspection, report filed
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद की उचित दर विक्रेता दीपा के खिलाफ राशन वितरण में धांधली की शिकायत जांच में सही पाई गई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बेहट की जांच के दौरान स्टाॅक में करीब 247 क्विंटल खाद्यान्न कम पाया गया है। इस पर जिलाधिकारी की अनुमति के बाद राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फराबाद ग्राम पंचायत की उचित दर विक्रेताओं दीपा और मोबीना के खिलाफ 15 फरवरी को गांव के वहीद, मतलूब, जहीर, फरमान आदि ग्रामीणों ने राशन की कालाबाजारी की शिकायत की थी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए। इसके अनुपालन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सूर्यप्रकाश पाठक ने 18 और 20 फरवरी को गांव में पहुंच कर दोनों राशन डीलरों के स्टाॅक और वितरण की जांच की। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दीपा के यहां निरीक्षण के दौरान करीब 110 क्विंटल गेहूं तथा 136 क्विंटल चावल कम पाया। विक्रेता द्वारा खाद्यान्न की उक्त मात्रा को बेच दिया गया। कार्डधारकों द्वारा जांच के दौरान कम राशन देने तथा कई बार पर्ची देने के बाद भी राशन का वितरण न करने के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

उक्त जांच रिपोर्ट आपूर्ति निरीक्षक द्वारा एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह को सौंपी गई। उन्होंने उचित दर विक्रेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम का अनुमोदन मिलने पर दीपा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत फतेहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि दूसरी राशन डीलर मोबीना के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। उसके यहां स्टाॅक भी सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed