{"_id":"60cce6818ebc3e3296042f95","slug":"231-more-village-heads-took-oath-today-will-be-35-saharanpur-news-mrt5433772179","type":"story","status":"publish","title_hn":"231 और ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, 35 की होगी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
231 और ग्राम प्रधानों ने ली शपथ, 35 की होगी आज
विज्ञापन
सरसावा में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले की 231 ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन सभी ग्राम पंचायतों में वर्चुअल माध्यम से शपथ हुई, जो ब्लाक पर मौजूद अधिकारियों ने कराई। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि शनिवार को 35 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जिले की समस्त 884 ग्राम पंचायतें संगठित हो गई हैं और सभी में शपथ ग्रहण होने पर विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। सरसावा विकासखंड क्षेत्र के 23 ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। प्रभारी बीडीओ राजवीर सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया में विकास खंड क्षेत्र में 249 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। इस कारण 23 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कोरम पूरा होने के चलते शपथ ग्रहण से वंचित रह गए थे। उपचुनाव के बाद सभी 23 ग्राम प्रधानों को शपथ दिला दी गई।
उधर, नानौता ब्लाक के प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को एडीओ पंचायत राशिद अहमद द्वारा पद व गोपनीयता की वर्चुअल शपथ दिलाई गई। नानौता देहात ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नीरज सिंह पत्नी अनुराग सिंह को उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्णकुमार पुंडीर, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ठसका, अमजद खान, रणधीर सिंह, सिंटू चौधरी रहे। इसके अतिरिक्त भनेड़ा खेमचंद, बहेड़ा, झबीरण, कमालपुर बकड़ोली, टिकरौल, इंद्रावली कल्याणपुर, भारीदीनदारपुर, मुश्कीपुर, अनन्तमऊ, सीजूड, नल्हेड़ा, कंजौली, महेशपुर, भटपुरा, शिमलाना, दल्हेड़ी, खुडाना, जैदपुरा, कचराई, बाबूपुरा, छछरौली, उमरी मजबता, भैंसराऊ आदि गांवों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई।
शाकंभरी की ग्राम पंचायत फतेहपुर टांडा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पारस राणा एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गईं।
गंगोह के गांव बंदाहेड़ी में ग्राम सचिव नीटू कुमार द्वारा ग्राम प्रधान बबीता और सदस्यों प्रीतम, विकास, सेतपाल लोकपाल, नरेश, अनुज, राकेश देवी, राजेश, पाल्ली, नीलम, वर्षा को शपथ दिलाई। बिहारीगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत तकीपुर में सचिव अनुज तोमर की मौजूदगी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अनिता रानी सहित 13 ग्राम सदस्यों को शपथ दिलाई गई। गांव हुसैनपुर निवादा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राव फरमान व 11 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। बिजेंद्र शर्मा दीपक, प्रदीप चौधरी, धर्मवीर, रिजवान आदि रहे।

नानौता में वर्चुअल शपथ ग्रहण करती ग्राम प्रधान नीरज सिंह।- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के गांव बंदाहेडी में शपथ लेती ग्राम प्रधान और सदस्य- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन