फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 buses will run

उत्तराखंड के लिए परिक्षेत्र से चलेंगी 23 रोडवेज बसें

Wed, 30 Sep 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
23 buses will run
उत्तराखंड के लिए परिक्षेत्र से चलेंगी 23 रोडवेज बसें
विज्ञापन

सहारनपुर। पांच माह बाद उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। सहारनपुर परिक्षेत्र में फिलहाल 23 रोडवेज बसों को मंजूरी मिली है। इनका संचालन कोविड की गाइडलाइन के पालन के साथ होगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सावधानियां बरती जाएंगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने बताया कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर और खतौली अड्डों से इन बसों को संचालित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच 100-100 बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इनमें से सहारनपुर परिक्षेत्र के हिस्से में 23 बसें आई हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अन्य शहरों के लिए 50 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन होता रहा है। करीब इतनी ही संख्या में उत्तराखंड से यहां बसें संचालित होती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन मार्गों पर होगा बसों का संचालन
- दिल्ली देहरादून मार्ग पर सहारनपुर से तीन, छुटमलपुर से चार और खतौली से एक बस चलेगी।
- दिल्ली ऋषिकेश मार्ग पर सहारनपुर से एक, मुजफ्फरनगर से दो, छुटमलपुर से एक, खतौली से दो बस चलेगी।
- दिल्ली-बिजनौर-कोटद्वार मार्ग पर खतौली से दो बस संचालित होंगी।
- गंगोह-हरिद्वार-दिल्ली मार्ग पर जलालाबाद से एक बस चलेगी।
- मुजफ्फरनगर-देहरादून-दिल्ली मार्ग पर मुजफ्फरनगर से तीन और खतौली से एक बस चलेगी।
- मुजफ्फरनगर- हरिद्वार मार्ग पर मुजफ्फरनगर से दो बस संचालित होंगी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed