फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2,238 cases of electricity theft detected in 122 days

Saharanpur News: 122 दिन में बिजली चोरी के 2,238 मामले पकड़े

Mon, 25 Aug 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
2,238 cases of electricity theft detected in 122 days
सहारनपुर। बिजली चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। जनपद में पिछले 122 दिन में बिजली चोरी के 2,238 मामले पकड़े गए हैं, जिनमें केस भी दर्ज कराया गया है। शनिवार को भी महाअभियान जारी रहा। एक ही दिन में 250 बिजली चोरों पर मुकदमे दर्ज कराए गए।
विज्ञापन

जिले में बिजली चोरी पर चौकाने वाला खुलासा हुआ है। चोरी के मामले में जिला प्रदेश के प्रदेश टॉप टेन जिलों में शामिल हो रहा है। बात अगर इस वित्त वर्ष की करें तो एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच सीधे बिजली चोरी पर 1734 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कनेक्शन कटने के बाद भी अवैध रूप से बिजली चलाने पर जिलेभर के 504 उपभोक्ताओं के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाने में धारा 138बी के तहत मामले दर्ज हुए हैं। यदि बीते 235 दिनों की बात करें तो जिलेभर में करीब 5919 मामले दर्ज हुए हैं। बिजली चोरी के सबसे अधिक मामले बरेली, फिर आगरा, उसके बाद लखनऊ में दर्ज है।
विज्ञापन


- एक रोज पहले 250 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी, मामले दर्ज
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम की टीम ने जिलेभर में अभियान छेड़ रखा है। जिन स्थानों पर लाइन लॉस अधिक है। वहां पर चेकिंग की जा रही है। शनिवार को महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में बिजली चोरी के संबंध में चेकिंग की गई। विद्युत निगम की टीम ने कुल 250 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैंप लगाकर दी बिल संयोजन, भार बढ़वाने आदि की सुविधा
विद्युत निगम ने 18 अगस्त से 20 अगस्त तक घंटाघर बिजली घर, बेहट, देवबंद और बलियाखेड़ी में कैंप लगाया। कैंप में उपभोक्ताओं को विद्युत भार बढ़वाने, बिजली संशोधन, बिल आदि जमा करने की सुविधा दी थी। कैंप में आई कुल 305 शिकायतों में से 261 का निस्तारण हुआ। 1912 पोर्टल पर आई 261 में से 213 शिकायतों का समाधान किया गया। 116 बिल संबंधी शिकायतों में से 108 को ठीक कराया गया। इसी तरह मीटर बदलने का 52 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 48 के मीटर बदले गए। कुल 33 लोगों के विद्युत भार संयोजन में बढ़ोतरी की गई।

विद्युत निगम की टीम महाभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रही है। जहां भी बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। वहां पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ता भी अपने बिजली के बिल समय पर जमा अवश्य करें।
- राजेश कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed