70 में से महिलाओं के लिए 22 वार्ड आरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने जो आरक्षण तय किया है, वह फाइनल है। शासन को प्रस्ताव भेजा जाना मात्र औपचारिकता वाला रहेगा।
कुल आबादी आठ लाख पांच हजार के आधार पर नियमानुसार 70 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। वार्डों पर आरक्षण भी तय कर दिया गया है।
कुल 70 वार्डों में एससी/एसटी के लिए दस और ओबीसी के लिए 19 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। कुल 70 वार्डों में से 22 वार्ड महिलाओं के हिस्से में आए हैं। यानी इन वार्डों पर केवल महिलाएं ही पार्षद का चुुनाव लड़ सकेंगी।
महिलाओं के लिए एससी/एसटी में चार, ओबीसी में सात और सामान्य में 11 वार्ड आरक्षित हैं। आरक्षण की रिपोर्ट अभी शासन को भेजी जानी बाकी है। शासन से मुहर लगने के बाद इसे फाइनल माना जाएगा। यही वजह है कि निगम के अधिकारी आरक्षण की स्थिति को सबके सामने सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।
एससी, एसटी के लिए प्रस्तावित आरक्षण
वार्ड नंबर एक मौज्जमपुरा से एससी महिला, दो जाटव नगर से एससी महिला, तीन पिंजोरा बादशाहपुर से एससी महिला चार, ग्वालिरा से एससी महिला,पांच औजपुरा से एससी, छह मोहम्मद माफी (जेजे पुरम) से एससी, सात वर्धमान कॉलोनी दरा कोटलता से एससी, आठ चकहरेटी से एससी, नौ नवीननगर से एससी, 10 शारदानगर उत्तरी से एससी।
ओबीसी के लिए इनका प्रस्ताव
वार्ड 15 सड़क दूधली से ओबीसी, 31 मानकमऊ दक्षिणी से ओबीसी, 32 खानआलमपुरा से ओबीसी,33 हसनपुर कदीम से ओबीसी 36 सिरोज कॉलोनी, दरा कोटलता से ओबीसी महिला, 43 सराय हिसामुद्दीन से ओबीसी, 45 छिपियान से ओबीसी,46 मोहित विहार से ओबीसी महिला, 49 मुबारकशाह से ओबीसी महिला ,54 नूरबस्ती से ओबीसी महिला, 57 सराय मरदान अली से ओबीसी, 60 हयात कॉलोनी से ओबीसी, 61 आजाद कॉलोनी से ओबीसी महिला, 63 साबरी बाग से ओबीसी,64 वुड सीजनिंग प्लांट से ओबीसी महिला, 65 कमेला कॉलोनी से ओबीसी महिला, 66 नदीम कॉलोनी से ओबीसी, 67 दराअली ग्रामीण से ओबीसी, 69 लोहानी सराय से ओबीसी
सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण
वार्ड 11 जनकपुरी से सामान्य महिला, 12 मवींकला से सामान्य महिला, 18 म्यूनिसिपल कॉलोनी से सामान्य महिला, 21 गोपाल नगर से सामान्य महिला, 25 दरा कोटतला ग्रामीण बैरून से सामान्य महिला, 29 बेरीबाग से सामान्य महिला, 30 मदनपुरी से सामान्य महिला, 34 इलाहीपुरा से सामान्य महिला, 52 किला नवाबगंज से सामान्य महिला, 59 मटिया महल से सामान्य महिला, 70 काजी लक्खी गेट से सामान्य महिला