फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   22 lakh fine for violating traffic rules

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 लाख का जुर्माना

Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
22 lakh fine for violating traffic rules
सहारनपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बीते माह पुलिस ने कई वाहन चालकों का चालान कर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एसपी यातायात प्रेमचंद ने बताया कि यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दो पहिया वाहनों से ध्वनि प्रदूषण कर रहे 221 वाहन चालकों के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई की। इनसे 22.10 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर विभाग ने वसूले। इसके अलावा यातायात पुलिस ने वाहन पार्ट्स बेचने वाले दुकानदारों से भी अपील की कि वह अपनी दुकानों पर मॉडिफाइड साइलेंसर न बेचे और मानकों के अनुरूप ही सामान रखें ताकि ध्वनि प्रदूषण होने से रोका जा सके। अन्यथा ऐसा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

एसपी यातायात ने बताया कि विभाग ने बिना हेलमेट पहने 461 और बिना सीट बेल्ट लगाए 38 वाहन चालकों के चालान कर इनसे भी जुर्माने के तौर पर 38 हजार रुपये वसूले गए। वही दुकानों के सामने नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 603, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने पर 220, गलत साइड में वाहन चलाते पाए जाने पर 181 व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 45 वाहन चालकों के भी चालान कर इनसे 13 लाख 24 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसपी यातायात में आमजन से भी अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed