फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने पकड़ी रसगुल्लों और कलाकंद से भरी कार

पुलिस ने पकड़ी रसगुल्लों और कलाकंद से भरी कार

Fri, 08 Feb 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी रसगुल्लों और कलाकंद से भरी कार
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद कलसिया तिराहे से सप्लाई के लिए कार में ले कर जा रहे रसगुल्लों और कलाकंद सहित एक व्यक्ति को पकड़ लिया। सूचना के बाद खाद्य विभाग के निरीक्षक ने मौके पर पहुंच दोनों मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फतेहपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने कलसिया रोड से पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कार समेत धर दबोचा। उसे थाने लाया गया। कार की तलाशी में तीन कनस्तरों में पचास किलो रसगुल्ले और करीब 11 किलो कलाकंद बरामद हुआ। इसके बाद खाद्य निरीक्षक महक सिंह को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे महक सिंह ने रसगुल्लों और कलाकंद के नमूने लिए। महक सिंह ने बताया कि दोनो मिठाइयों के नमूनों को लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा कि मिठाई सिंथेटिक है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed