फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निजी अस्पतालों में भी लगेगा मिजिल्स रुबेला का टीका

निजी अस्पतालों में भी लगेगा मिजिल्स रुबेला का टीका

Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में भी लगेगा मिजिल्स रुबेला का टीका
निजी अस्पतालों में भी लगेगा मिजिल्स रुबेला का टीका
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में 26 नवंबर 2018 से 18 जनवरी 2019 तक 12 लाख 30 हजार 293 बच्चों को मिजिल्स रुबेला का टीका लगाया जा चुका है। अभियान के तहत चिकित्सा विभाग 21 जनवरी से दूसरे चरण की शुरूआत कर रहा है, जिसमें टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर जाकर अभिभावक अपने बच्चों को टीका लगवा सकेंगे। खास बात यह है कि इनमें चार निजी अस्पताल भी शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जनपद में चल रहा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान अभी तक सफल रहा है, जिसमें हम लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं। 21 जनवरी से ऐसे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे, जो किन्हीं कारणों से टीकाकरण से रह गए हैं। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है, जिसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। नौ माह से 15 वर्ष तक के बालक और बालिकाओं को टीका लगवाना अनिवार्य है। 21 जनवरी से जनपद में 19 जगहों पर टीके लगाए जाएंगे। सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक टीके लगवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

-------------
यहां लगवा सकते हैं टीका
-डॉ. अरशद, पुल कम्बोह सहारनपुर।
-डॉ. डीके गुप्ता, बेहट रोड सहारनपुर।
-डॉ. डीके तिवारी, पार्श्वनाथ प्लाजा सहारनपुर।
-डॉ. राजेश शर्मा, बाजोरिया रोड सहारनपुर।
-एसबीडी जिला अस्पताल सहारनपुर।
-रिवैम्पिंग केंद्र, नेहरू मार्केट सहारनपुर।
-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साढ़ोली कदीम और मुजफ्फराबाद।
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुन्हेटी खड़खड़ी, बेहट, पुंवारका, फतेहपुर, देवबंद, नागल, नानौता, नकुड़, गंगोह और सरसावा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed