{"_id":"5c437a57bdec2217fc33d717","slug":"21547926103-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल से चिकित्सा अनुबंध होने पर पेंशनर्स ने खुशी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल से चिकित्सा अनुबंध होने पर पेंशनर्स ने खुशी जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल से चिकित्सा अनुबंध
होने पर पेंशनरों ने खुशी जताई
सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स की बैठक में कर्मचारियों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए निजी अस्पताल से अनुबंध किए जाने पर खुशी जाहिर की।
बैठक में रेलवे चिकित्सक डॉ. ललित कुमार ने कहा कि कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए सक्षम अस्पताल से अनुबंध किया गया है। विशेष स्थितियों में कर्मचारी एवं उनके परिजन चिकित्सा कार्ड के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यकता होने पर रेलवे अस्पताल से सक्षम अस्पताल के लिए एंबुलेंस सेवा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय के अधिशासी निदेशक के परिपालन में मेडिकल स्मार्ट यूनिक कार्ड एटीएम की तरह जारी किए जाएंगे। कर्मचारी के कार्ड पर पट्टियां होंगी। कार्ड पर 12 डिजिट के नंबर भी होंगे। बैठक में आरसी शर्मा, हरीश शर्मा, आरके धींगड़ा, देवेंद्र कुमार, एनएस चौहान, बीपी श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, संध्या रानी, जेएन शर्मा, मूलचंद, अजीत सिंह, पुरुषोत्तम लाल, महावीर सिंह, महेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, बलदेव राज, वेद प्रकाश, स्वतंत्र कुमार, विजय कुमार, महेंद्र पाल, बलजीत कुमार, अशोक चावला, केएल शर्मा आदि मौजूद रहे।