{"_id":"5bfd9595bdec2241a43f88fd","slug":"21543345557-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर हिम्मत नगर पहुंची विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर हिम्मत नगर पहुंची विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पार्षद प्रदीप उपाध्याय द्वारा की गई शिकायत पर मंगलवार को विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति ने देर शाम हिम्मतनगर का दौरा किया। समिति ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
पार्षद प्रदीप उपाध्यक्ष ने विधान परिषद की समिति को पूरे आवास नहीं बनाए जाने , पेपर मिल रोड पर स्ट्रीट लाइटों के नहीं लगने और सड़कों को लेकर शिकायत की थी। उनका आरोप है कि जितने आवासों को बना दिया गया है वास्तव में उतने नहीं बने हैं। शिकायत के आधार पर विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सदस्यों ने हिम्मत नगर का दौरा किया। विधान परिषद सदस्य आशु मलिक ने बताया कि समिति ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विधान परिषद समिति के सभापति सैयद मिस्बाहुद्दीन, विधान परिषद सदस्य आशु मलिक, अमित यादव रमेश मिश्र, महमूद अली, बुक्कल नवाब, भीमराव आंबेडकर आदि रहे।