फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इजलास-ए-आम में समाज के उत्थान को लेकर होगी चर्चा

इजलास-ए-आम में समाज के उत्थान को लेकर होगी चर्चा

Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
इजलास-ए-आम में समाज के उत्थान को लेकर होगी चर्चा
सहारनपुर। मिल्ली तालीमी ट्रस्ट के 20 वर्ष पूरे होने पर सैय्यद हामिद फाउंडेशन और यूपी राबता कमेटी के तत्वाधान में निकाले जा रहे कारवां के तहत सोमवार और मंगलवार को इजलास-ए-आम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भाईचारा, स्वच्छता और बच्चों को शिक्षा दिलाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता में नगर विधायक संजय गर्ग और मिल्ली तालीमी ट्रस्ट के महासचिव मो. याकूब बुलंदशहरी ने बताया कि आठ और नौ अक्टूबर को इस्लामिया इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके साथ भाईचारा कायम करने, बच्चों को शिक्षित बनाने, तालीम दिलाने, मुस्लिम स्कूलों की तालीमी मेयार को बुलंद करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में एक दवा कंपनी के डायरेक्टर डा. सैय्यद फारूख, पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी भारत सरकार अब्दुल रशीद, ऑल इंडिया एजुकेशनल मोमैंट के जनरल सेक्रेटरी मुजफ्फर अली, डा. अब्दुुल खालिक, सफी अनवारी, डा. समऊद अकमद, मौलाना यासीन उस्मानी, हाजी यूनुस भाग लेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुफ्ती मो. सालिम, हाजी नूर अहमद, मौलाना रियाजुल इस्लाम, मौलाना मो. सलमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed