{"_id":"5b90275a867a55014118cfaa","slug":"21536173914-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर राष्ट्र निर्माता का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर राष्ट्र निर्माता का सम्मान
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस पर राष्ट्र निर्माता का सम्मान
सहारनपुर। शिक्षक दिवस पर पाइनवुड स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ निदेशक संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के बारे में अपने विचार रखे। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर सांची, इतिमा, सुकृति, आराध्या आदि मौजूद रहीं। आईआईएमटी में संकल्प कुलश्रेष्ठ ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। संजय गहलोत, एसपी सिंह, मनदीप सिंह, अनुज सिंह, आशुतोष गुप्ता, भानूप्रताप, दीपक बर्मन, विकास चौधरी आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ ने समाज के निर्माण में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। अब्दुल नासिर, मनीष शर्मा, विनोद कुमार, कपिल दुआ, अर्चना, नीति, अनुज आदि मौजूद रहे। उधर, चुन्हेेटी गाड़ा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में शिक्षकों तथा छात्रों के प्रति नकारात्मक रैये के विरुद्घ उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षक सेवा संघ के आह्वान पर सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि सत्याग्रह के बावजूद शिक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहा। शिक्षकों ने अपनी बाजूओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।