{"_id":"5b71d44442c792361a5650ae","slug":"21534186564-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के खराब होने तथा मलबा आने से दून हाईवे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के खराब होने तथा मलबा आने से दून हाईवे रहा जाम
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित डाट मंदिर से पूर्व नवनिर्मित टनल के सामने मोड़ पर रोडवेज की बस और एक किमी पूर्व ट्रक खराब होने के कारण मार्ग वनवे होने से घंटों जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खराब बस व ट्रकों हटवाने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। जबकि भारी बारिश के बाद कई जगह सड़क पर मलबा आने से भी आवागमन में बाधा का कारण बना रहा।
पिछले करीब 20 घंटे हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्ली देहरादून हाईवेे पर सोमवार की सुबह नवनिर्मित टनल के सामने मोड़ पर अचानक एक रोडवेज की बस खराब हो गई। इसके बाद करीब एक किमी आगे एक ट्रक भी खराब हो गया। इसके चलते मार्ग वनवे होने के कारण जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ही बस व ट्रक को हटवाने के बाद ही कही जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। दोपहर बाद ही वाहनों का आवागमन सुचारु होने के बाद ही दून हाईवे पर जाने जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। जबकि भारी बारिश के कारण दून हाईवे पर पहाड़ों के बीच में कई जगह मलबा आने से आवागमन प्रभावित रहा।