फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांवड़ियों की सेवा करने पर डा. संजीव और नैना मिगलानी सम्मानित

कांवड़ियों की सेवा करने पर डा. संजीव और नैना मिगलानी सम्मानित

Tue, 07 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की सेवा करने पर डा. संजीव और नैना मिगलानी सम्मानित
शिवभक्तों की सेवा करने पर किया सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ियों की सेवा करने पर वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी और डा. नैना मिगलानी को व्यापार मंडल ने सम्मानित किया।
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून रोड पर कांवड़ शिविर लगाया हुआ है। फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी और महिला रोग विशेषज्ञ डा. नैना मिगलानी ने शिविर में पहुंचकर आईएमए की तरफ से शिवभक्तों के लिए निशुल्क दवाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने शिविर में कांवड़ियों का इलाज किया। डा. संजीव मिगलानी ने शिवभक्तों को बरसात में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हल्का भोजन करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि डा. संजीव मिगलानी ने ही 14 वर्ष पूर्व कांवड़ शिविर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का काम शुरू किया था। वह तभी से हर वर्ष शिवभक्तों की सेवा करते आ रहे हैं। व्यापार मंडल की ओर डा. संजीव मिगलानी और नैना मिगलानी को सम्मानित किया गया। सुरेंद्र मोहन चावला, विवेक दुआ, महेंद्र तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed