{"_id":"5b63558a4f1c1b49778b5bf2","slug":"21533236618-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में शामिल हुए संदीप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में शामिल हुए संदीप चौधरी
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में शामिल हुए संदीप चौधरी
अंबेहटा। जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी ने तीन साल बाद फिर से सपा में वापसी कर ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संदीप चौधरी को अपने हाथों से पार्टी की टोपी पहनाई।
संदीप चौधरी ने 2015 मे पार्टी से जिला पंचायत का टिकट न मिलने से खफा होकर पार्टी छोड़ दी थी तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़कर वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। बुधवार को संदीप चौधरी ने पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के नेतृत्व में लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने संदीप चौधरी को पार्टी में शामिल करते हुए अपने हाथों से उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए टोपी पहनाई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, यूथ बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष करण चौधरी, कमलजीत प्रधान, मोहित बिजनाखेडी मौजूद रहे।