{"_id":"5b5b6e2a4f1c1b54208b58c6","slug":"21532718634-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जल स्तर घटा, बरसाती नदियां उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जल स्तर घटा, बरसाती नदियां उफान पर
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। पिछले 24 घंटे से पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में रुक रुककर बारिश हो रही है, हालांकि बारिश बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को कम दर्ज की गई। पहाड़ी इलाके में बारिश कम होने से यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, जबकि बरसाती नदियां उफान पर रही और दूसरे दिन भी नदियों से घिरे दर्जनों गांवों का तहसील एवं जनपद मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।
बता दें कि बृहस्पतिवार की तड़के पांच बजे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में बारिश होने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र की लगभग सभी छोटी बड़ी बरसाती नदियों में बाढ़ आ गई थी। नदियों में तेज बहाव पानी ने शाहपुर, हुसैन मलकपुर, हिन्दूवाला आदि गांवों में जमकर कहर बरपाया था। कई गांवों की आबादी में पानी घुस गया था। विद्युत लाइनें, संपर्क सड़क मार्ग ध्वस्त हो गए थे। रात सात बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर एक लाख 87 हजार 272 क्यूसेक हो गया था, हालांकि इसके बाद जलस्तर घटना शुरू हो गया था। शुक्रवार की शाम बजे यमुना का जलस्तर घटकर 58 हजार 76 क्यूसेक रह गया था। इसके बाद तटवर्ती गांवों और प्रशासन ने राहत सांस ली, हालांकि बरसाती नदियों में बृहस्पतिवार की रात में पानी उतरने के बाद शुक्रवार की सुबह सात बजे क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में फिर पानी आ गया और दूसरे दिन भी दिनभर नदियों से घिरे दर्जनों गांवों का तहसील और जनपद मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। दूसरे दिन भी लोग अपने गांवों से बाहर नहीं निकल सके।
-------------------------------------------------
यमुना में जलस्तर की स्थिति बृहस्पतिवार
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
शाम 7 बजे 1 लाख 87 हजार 272
रात 8 बजे 1 लाख 63 हजार 863
9 बजे 1 लाख 54 हजार 499
12 बजे 1 लाख 36 हजार 567
शुक्रवार
सुबह 7 बजे 1 लाख 19 हजार 962
8 बजे 83 हजार 241
10 बजे 1 लाख 18 हजार 264
दोपहर 12 बजे 94 हजार 855
शाम पांच बजे 58 हजार 76
बारिश की स्थिति पांवटा साहिब 35 मिमी
हथिनीकुंड बैराज 45 मिमी