{"_id":"5b2fe9d04f1c1bb26e8b9c61","slug":"21529866704-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपेंद्र अग्रवाल बने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेंद्र अग्रवाल बने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपेंद्र अग्रवाल बने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का स्थानांतरण मथुरा हो गया है। उनके स्थान पर उपेंद्र अग्रवाल को सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। उपेंद्र अग्रवाल को दूसरी बार सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था का पद संभाल रहे 2005 के आईपीएस उपेंद्र कुमार अग्रवाल सहारनपुर में दूसरी बार आए हैं। इससे पहले वर्ष 2013 में सहारनपुर में एसएसपी बनकर आए थे। लेकिन कुछ महीने बाद ही उनका स्थानांतरण हो गया था। अब फिर लखनऊ पुलिस मुख्यालय से सहारनपुर की कमान उपेंद्र अग्रवाल को सौंपी गई है।
जबकि बबलू कुमार को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है। शब्बीरपुर कांड को लेकर सहारनपुर में भड़की हिंसा के बीच 24 मई 2017 को बबलू कुमार ने सहारनपुर एसएसपी का कार्यभार संभाला था। उस समय शब्बीरपुर कांड को लेकर तत्कालीन डीएम व एसपी को सस्पेंड किया गया था। बबलू कुमार लगभग 13 महीने सहारनपुर में रहे।