फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तहसील भवन के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव निरस्त

तहसील भवन के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव निरस्त

Mon, 18 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
तहसील भवन के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव निरस्त
तहसील भवन के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव निरस्त
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान। तहसील भवन के लिए भेजे गए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को एक बार फिर लखनऊ में राजस्व परिषद बोर्ड की बैठक में निरस्त कर दिया है। इससे स्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन को लेकर तहसील प्रशासन को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि एक दशक से अधिक रामपुर मनिहारान तहसील अस्थायी रुप से मंडी समिति के भवन में चलाई जा रही है। तहसील भवन के लिए तभी से भूमि की तलाश की जा रही है। मगर आज तक भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। तहसील भवन निर्माण के लिए मंडी समिति प्रांगण में भवन निर्माण कराए जाने को लेकर एक प्रस्ताव प्रदेश शासन को भेजा गया था। इस संबंध में लखनऊ में आयोजित राजस्व परिषद बोर्ड की बैठक में मंडी समिति के विरोध के चलते इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब राजस्व परिषद बार्ड ने रामपुर मनिहारान तहसील को एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि तहसील भवन निर्माण के लिए यदि कोई नि.शुल्क भूमि देना चाहे तो वह तहसील कार्यालय पर संपर्क कर सकता है। यदि ऐसा नहीं होता है तो दिल्ली रोड हाईवे के नजदीक भूमि को सर्किल रेट के हिसाब से खरीदा जाएगा। तहसील भवन के लिए लगभग 30 बीघा जमीन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed