{"_id":"5b0465b94f1c1be7408b7316","slug":"21527014841-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोली सांसद कांता, भाजपा हारी तो पाकिस्तान में मनेगा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोली सांसद कांता, भाजपा हारी तो पाकिस्तान में मनेगा जश्न
Updated Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबेहटा में आयोजित रैली में मुजफ्फरनगर दंगा और पलायन से एक कदम आगे आकर मेरठ से भाजपा की राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि भाजपा हारी तो पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने भारत और पाकिस्तान बंटवारे के दौरान हुए अत्याचारों को प्रमुखता से उठाया। तालियां बजने के कारण सांसद लगातार बोलती चली गई। उन्होंने भाजपा में ही दलितों का हित सुरक्षित बताया।
समर्थकों ने कुर्सियां तोड़ी
मुख्यमंत्री की रैली खत्म होने के बाद समर्थकों ने जमकर उत्पात किया। कुर्सियों को इधर-उधर फेंके जाने के कारण कई सौ कुर्सियां टूट गईं। समर्थकों में भाजपा का झंडा साथ ले जाने को भी होड़ रही। समर्थक जनसभा के टेंट पर लगे लोहे के खंभे पर चढ़ गए और जान जोखिम में डालकर झंडे उतारकर अपने साथ ले गए। टेंट संचालक ने आयोजकों को पांच सौ के करीब कुर्सी तोड़े जाने की सूचना दी है।