फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंखों में सुरमा लगाने पर सलामत रहता है रोजा

आंखों में सुरमा लगाने पर सलामत रहता है रोजा

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आंखों में सुरमा लगाने पर सलामत रहता है रोजा
सहारनपुर। मंगलवार को भी हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों के जवाब
विज्ञापन

मुफ्ती अरशद गोरा, इमाम कारी इसहाक गोरा, मौलाना जुल्फकार कासमी, मौलाना जुबैर मजाहिरी, मौलाना दाऊद ने शरीयत के हिसाब से दिए। फोन पर रोजेदारों को बताया कि रमजान अलल्लाह की खास इबादत का महीना है, जिसमें मुसलमानों को गुनाहों से तोबा कर खूब इबादत करनी चाहिए।
-------------------------
सवाल- कम्बोहपुल निवासी शमा परवीन ने पूछा कि उनकी बहन सहरी में उठ नहीं पाई और उन्होंने ने पूरे दिन रोजे की नीयत भी नहीं की। लेकिन पूरे दिन भूखी प्यासी रही। इसके बाद इफ्तारी से दो घंटे पहले रोजे का ख्याल आया। ऐसे में उनका रोजा होगा या नहीं?
विज्ञापन

जवाब- रोजे के लिए नियत शर्त है। अगर किसी ने रोजे का इरादा नहीं किया और तमाम दिन कुछ खाया पिया नहीं तो रोजा नहीं होगा।
----------------------
सवाल- सय्यद माजरा निवासी रेशमा ने पूछा कि मेरी सास कहती है कि रोजे की हालत में खाना बनाते समय जीभ से नमक चेक कर लिया करो। इस तरह करने से रोजा नहीं टूटता है। अब ऐसी सूरत में मैं किया करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब- रोजे में बिना जरूरत किसी भी चीज को मुंह में रख कर चबाना या चबा कर थूक देना मकरूह है। ऐसा करना इस सूरत में सही है कि अगर पति बदमिजाज हो और नमक, मिर्च की कमी की जिद कर नाराजगी जाहिर करता हो या फिर बच्चा इतना छोटा हो कि रोटी खुद चबा कर ना खा सके। ऐसी हालत में ऐसा किया जा सकता है। मगर, ये ख्याल रहे उसका अंश हलक के अंदर ना उतर जाए।

------------------------
सवाल- कमेला कालोनी से अबूजर ने पूछा कि रोजे की हालत में वह आंख में सुरमा लगा सकते हैं। इससे रोजे पर कोई असर तो नहीं आता है। जवाब- रोजे की हालत में सुरमा काजल लगाया जा सकता है। इससे रोजे पर कोई असर नहीं आता। अगर सुरमे का असर हलक में महसूस भी हो रहा हो तब भी रोजा सलामत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed