{"_id":"5ae376814f1c1b6e098b6acb","slug":"21524856449-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना व नूरपुर उपचुनाव में भी जनता भाजपा को सिखाएगी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना व नूरपुर उपचुनाव में भी जनता भाजपा को सिखाएगी सबक
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव में परचम फहराने का दावा
देवबंद। सपा के विधानसभा अध्यक्ष रमेश पंवार ने कहा कि कैराना और नूरपुर के उपचुनाव में सपा अपना परचम फहराएगी।
शुक्रवार को कोहला बस्ती में कार्यकर्ताओं की बैठक में रमेश पंवार ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। लेकिन अब जनता इसकी नीतियों को समझ चुकी है। फूलपुर व गोरखपुर की तरह कैराना व नूरपुर की जनता भी भाजपा को उपचुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि कैराना व नूरपुर में देवबंद विधानसभा से कार्यकर्ताओं की टीम जाकर चुनाव प्रचार में भाग लेगी। अध्यक्षता हाजी जिंदा हसन व संचालन सोनू राणा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली बाबर हयात, हसनैन गौड़, शाबाद गौड़, मुर्सलीन, विनोद सैनी, अखिलेश उपाध्याय, संजीदा बेगम, गजेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, अरविंद यादव, डा. शारिक, खलील प्रधान आदि रहे।