{"_id":"5ad4f1624f1c1bb56a8b4792","slug":"21523904866-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर में आग से घर का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छप्पर में आग से घर का सामान जला
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। रायेपुर गांव की नूर बस्ती में सोमवार की दोपहर में एक छप्पर के मकान में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते, तब तक सब कुछ जल चुका था। आग की लपटों से भैंसा भी झुलस गया। आग से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रायेपुर गांव की नूरबस्ती में दोपहर करीब 12 बजे सईद पुत्र मकसूद के छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग धधक उठी। जब तक ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, तब तक छप्पर और उसमें रखा सामान जल गया था। छप्पर की बराबर में बंधा भैंसा भी आग की लपटे लगने से झुलस गया थ। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई।