{"_id":"5acd0a434f1c1b5c3e8b46f4","slug":"21523386947-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कामकाज पर अब मिलेंगे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कामकाज पर अब मिलेंगे नंबर
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पुलिस कार्यों में गुणवत्ता और प्रतिस्पर्द्धा बढ़ाने को नंबर वन की व्यवस्था लागू की गई है। हर माह सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी, सर्वश्रेष्ठ थाना, सर्वश्रेष्ठ विवेचक आदि का चयन होगा। इन पुलिसकर्मियों को अपराध गोष्ठी में सम्मानित किया जाएगा। यही नहीं फिसड्डी रहने वाले थाना प्रभारियों को सुधार का एक मौका भी दिया जाएगा।
डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने की योजना सहारनपुर में लागू कर दी गई है। हर माह सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी, सर्वश्रेष्ठ विवेचक, सर्वश्रेष्ठ थाना, सर्वश्रेष्ठ अभिसूचना, सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन, सर्वश्रेष्ठ राजपत्रित अधिकारी और फिसड्डी थाने का नंबरों के आधार पर चयन किया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि नंबर वन का चयन करने के लिए अलग-अलग मानक दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन अभिलेखों का रख रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, शौचालय और जन सुनवाई की स्थिति के आधार पर किया जाएगा। जिस थाने के नंबर कम होंगे, वहां के थाना प्रभारी को सुधार के लिए समय दिया जाएगा। प्रतिमाह नंबर वन का चयन कर अपराध गोष्ठी में उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।