{"_id":"5acbbd624f1c1be66b8b4a6b","slug":"21523301730-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में भीम आर्मी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में भीम आर्मी कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एससी, एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में किए गए भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में दलित समाज के लोगों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में जिला कारागार में भूख हड़ताल कर रहे चंद्रशेखर के समर्थन में जिले भर में लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिन भर पुलिस, प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा चंद्रशेखर को रिहा किए जाने की मांग की।
सोमवार को सुबह से जिले भर में जगह-जगह दलित समाज के लोग एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठ गए। सहारनपुर के ग्राम रामनगर, ग्राम रामगढ़, ग्राम रूपड़ी, ग्राम आमवाला, ग्राम हौजखेड़ी, ग्राम कबीरपुर, ग्राम जॉनीपुर, बेहट, अकबरपुर में युवकों के अलावा महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी चंद्रशेखर उर्फ रावण के समर्थन में भूख हड़ताल की।
ग्राम जानीपुर में रविवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। भूख हड़ताल पर दलित समाज के साथ बैठे भीम आर्मी सहारनपुर के जिला प्रवक्ता सन्नी गौतम के साथ सुबह से प्रदीप खोदनाल ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज सिंह और मिन्टू गौतम ब्लॉक सचिव ने भी भोजन के साथ ही पानी भी त्याग दिया हैं। जिससे पंकज सिंह की तबियत खराब हो गई और ब्लड प्रेशर भी कम हो गया। भूख हड़ताल में उनके साथ में ग्राम अध्यक्ष अंकित, विनोद, सुरेंद्र, रघुवीर, मेनपाल, कमलेश, सोनू, ब्रह्मवती, रजनीश, बिट्टू, मुनेश, पिंकू, नीलम, मोनी समेत अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
बेहट में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
बेहट। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई और दलितों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ता दूसरे दिन भी मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में भूख हड़ताल पर रहे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल की अगुवाई में भीम आर्मी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुबह मोहल्ला खालसा स्थित संत रविदास मंदिर में इकट्ठा हुए और भूख हड़ताल पर बैठे। मनजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि जब तक चंद्रशेखर उर्फ रावण और दलितों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस नहीं लिए जाते उनका आंदोलन जारी रहेगा। भूख हड़ताल पर मोहित, विनोद गौतम, नीरज, शीशपाल, शेर सिंह, प्रमोद कुमार, विजय की मौजूदगी रही। गांव कबीरपुर में भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की। रविदास मंदिर के पास आर्मी कार्यकर्ता मनोज कुमार के घेर में भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं में अंशुल, सुनील, मोनू, धीरज गौतम, सरला, कमलेश, केला, मौसम, संतरा, राधा, कमला एवं अन्य महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।
दूसरे शहरों और प्रदेशों में भी भूख हड़ताल होगी शुरू
जिलाध्यक्ष कमल वालिया एवं एवं भीम आर्मी के प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल ने बताया कि सहारनपुर में दलितों को न्याय दिलाने के लिए शुरू की गई भूख हड़ताल में अब दूसरे शहरों और राज्यों के लोग भी समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। शीघ्र ही अन्य शहरों में भी भूख हड़ताल शुरू हो रही है।