{"_id":"5ac90c974f1c1bdc618b6316","slug":"21523125399-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर रहेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित उत्पीड़न के खिलाफ उपवास पर रहेंगे कांग्रेसी
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीम आर्मी के बाद अब कांग्रेस भी दलित उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में भूख हड़ताल करेगी। मगर कांग्रेस ने इसे उपवास का नाम दिया है। नौ अप्रैल को तमाम कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठेंगे और उपवास पर रहेंगे।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने दो अप्रैल की घटना में दलितों पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में भूख हड़ताल करने की एलान किया है। जबकि भीम आर्मी के लोग प्रत्येक जिले में भूख हड़ताल करेंगे। ऐसा ही कुछ एलान कांग्रेस ने भी किया है। शनिवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के विरोध में दो अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के दौरान देश भर में कई दलितों की जान चली गई। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं। तब से दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। इन तमाम घटनाओं के विरोध में कांग्रेसी नौ अप्रैल को उपवास रखेंगे। इस दिन कांग्रेसी गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना देंगे। उन्होंने भाजपा पर देश को तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस देश की अखंडता के लिए कृत संकल्प है। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने सभी कांग्रेसियों ने नौ अप्रैल की सुबह साढ़े दस बजे गांधी पार्क पहुंचने की अपील की है।