फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देश की जनता को गुमराह कर रही भाजपा : मिश्रा

देश की जनता को गुमराह कर रही भाजपा : मिश्रा

Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
देश की जनता को गुमराह कर रही भाजपा : मिश्रा
देश की जनता को गुमराह कर रही भाजपा : मिश्रा
विज्ञापन

देवबंद। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है क्योंकि भाजपा ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।

रविवार को देवबंद आगमन पर कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके देश को खोखला तथा जनता को गरीब व बेरोजगार बना दिया है। चार साल में 80 बार देश की जनता से मन की बात कर चुके हैं। उनका पांच साल का कार्यकाल मन की बात में ही गुजर जाएगा। मोदी ने जनता से वायदा किया था कि विदेशी बैंकों में जमा काले धन को भारत लाया जाएगा। जिससे प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। लेकिन जनता के खाते में 15 पैसे भी नहीं आए। मोदी ने सत्ता हथियाने के लिए जनता से झूठ बोलकर उन्हें गुमराह करने का काम किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेश मिश्रा का नगर के सुभाष चौक पर फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वरयाम खान, राहत खलील, लईक अंसारी, मजाहिर हसन, शमशाद जंग, तंजीम सिद्दीकी, डा. विश्वनाथ गौतम, बिजेंद्र शर्मा, अजय त्यागी, रेहान कुरैशी, शहजाद उस्मानी, अनवार सिद्दीकी, विकास राणा, पप्पू सिद्दीकी, राजेश मोहन, तसलीम खान, रवि सैनी, इस्लाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed