{"_id":"5aa189ae4f1c1bc3758b460e","slug":"21520535982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में आयकर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में आयकर विभाग की सबसे बड़ी कार्रवाई
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दक्षिण अफ्रीका से लेकर सहारनपुर तक विवादों में घिर चुके एनआरआई गुप्ता बंधुओं के जरिए आयकर विभाग ने यहां पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। करीब 30 घंटे से ज्यादा समय तक टीमों ने गुप्ता बंधुओं के ठिकानों को खंगाला। हालांकि इस दौरान कई अहम जानकारियां केन्द्रीय जांच एजेंसियों को मिल चुकी हैं। उधर, गुप्ता बंधुओं के हर कदम पर अब लोगों की निगाहें टिकी हैं। सबसे अहम बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका में पूरी तरह से विवादों में घिर चुके गुप्ता बंधु और परिवार के नजदीकी भी अब पूरी तरह चुप्पी साध चुके हैं।
सहारनपुर के एक सामान्य परिवार से निकलकर दक्षिण अफ्रीका के सातवें सबसे अमीर परिवार बन चुके गुप्ता बंधु इन दिनों मुसीबत में हैं। यही कारण है कि पहले दक्षिण अफ्रीका में वारंट जारी होने से लेकर अन्य मुसीबत झेल रहे गुप्ता बंधुुओं पर भारत में भी शिकंजा कसने लगा है। सहारनपुर में पहली बार आयकर विभाग की इतनी बड़ी कार्रवाई हुई और टीमों ने एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों को खंगाला। सबसे अहम बात यह है कि इस कार्रवाई के दौरान कर्मचारी के मौत सहित अन्य मामलों को भी नए सिरे से जांच की तैयारी हैं। दूसरी तरफ बैंक ऑफ बड़ौदा को विवादों में डालने के बाद अब गुप्ता बंधु बैंक को झटका देने की तैयारी में हैं। यही कारण है कि सहारनपुर से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक गुप्ता बंधुओं के कदम पर लोगों की निगाहें हैँ।
आयकर विभाग ने जारी किए नोटिस
छापे की कार्रवाई के बाद आयकर विभाग ने मिले दस्तावेज और अन्य कागजात के आधार पर नोटिस जारी कर दिया है। इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों को देहरादून कार्यालय में जवाब के लिए बुलाया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा नेता अमर गुप्ता, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनिल गुप्ता सहित कई और लोगों पर आयकर का शिकंजा कसेगा।