फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी स्कूलों में हुई स्मार्ट क्लास की शुरूआत

सरकारी स्कूलों में हुई स्मार्ट क्लास की शुरूआत

Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में हुई स्मार्ट क्लास की शुरूआत
सरकारी स्कूलों में हुई स्मार्ट क्लास की शुरूआत
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरूआत हो गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मल्हीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि साक्षरता और शिक्षा स्तर पर देश की गिनती अभी पिछड़े देशों में होती है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने देश की तुलना आसपास के देशों से करे तो चीन, श्रीलंका, म्यांमार आदि से भी हम पीछे हैं। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए एक जिम्मेदार नागरिक की भांति अपने कर्तव्यों का पालन करें।
मंडलायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा का भी ज्ञान दिया जाना वर्तमान परिवेश में जरूरी हैै। साथ ही, बच्चों को कंप्यूटर, इंटरनेट आधारित तकनीकी ज्ञान देना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने संसाधनों की चुनौतियां हैं। उन्होंने कक्षा आठ के बच्चों को कंप्यूटर विज्ञान का महत्व बताया। इस दौरान बताया गया कि स्मार्ट क्लास में 5 कंप्यूटर और प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कक्षा एक के बच्चों राधिका, आहत उमेर, सोनम, सुमित, संजीवनी सिमरन कोे पुष्प देकर सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य लीना सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमलेश शर्मा, क्लास टीचर पिंकी शर्मा, रानी अनीता ने मंडलायुक्त का स्वागत किया। बच्चों को पढ़ाते समय कक्षा सात और आठ के अभिषेक, हर्षित सागर, सोहेब, डॉली, तमन्ना, मानसी रवीना, रितु, निधि तथा सोनिया ने विज्ञान और कंप्यूटर के संबंध में कई सवाल किए। मंडलायुक्त ने शिक्षक की तरह इनका जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed