{"_id":"5a68d0014f1c1b76268b6136","slug":"21516818433-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग संप्रदायों के प्रेमी युगल के कोर्ट मैरिज को लेकर कलक्ट्रेट में तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग संप्रदायों के प्रेमी युगल के कोर्ट मैरिज को लेकर कलक्ट्रेट में तैनात रही पुलिस
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नानौता थाना क्षेत्र की एक युवती का दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए कलक्ट्रेट में आने की सूचना को लेकर कलक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि प्रेमी युगल कलक्ट्रेट नहीं पहुंचा।
नानौता क्षेत्र के अलग-अलग संप्रदाय के युवक एवं युवती लगभग एक माह पूर्व घर से फरार हो गए थे। जिसको लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नानौता में अपहरण का मामला भी दर्ज है। लेकिन पुलिस ने संवेदनशील मामले को गंभीरता से नहीं लिया और एफआर लगा दी।
घर से फरार प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज करने के लिए एडीएम के यहां प्रार्थना पत्र दिया था और कलक्ट्रेट में बुधवार को कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचना था। सूचना युवती के परिजनों को लग गई। जिस कारण युवती के परिजन भी कलक्ट्रेट पहुंच गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलक्ट्रेट के बाहर पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई। दिन भर इंतजार होता रहा। लेकिन प्रेमी युगल शादी के लिए नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि अब प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज के लिए कोई अन्य तारीख दी गई है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले में जानबूझ कर लापरवाही की और उनकी बेटी को बरामद नहीं किया है।