{"_id":"5a64e03d4f1c1bca798b50b4","slug":"21516560445-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोशिश करने वालों को ही मिलती है कामयाबी: सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोशिश करने वालों को ही मिलती है कामयाबी: सिद्दीकी
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जूनियर छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में जाने वाली सीनियर छात्राओं को स्नेह पूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
रविवार को ईदगाह रोड स्थित पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रबंधक मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि सभी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए। पूरे वर्ष कितनी मेहनत की इसका पता परीक्षा परिणाम आने के बाद लगेगा। इसलिए छात्रों को अभी से इसकी तैयारी में लग जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आधुनिक शिक्षा में भी रुचि लेनी चाहिए, जिससे कामयाबी की सीढ़ियां चलने के नए रास्ते बने। क्योंकि, शिक्षित व्यक्ति सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि समाज व परिवार के लिए भी तरक्की के रास्ते खोलता है। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट शिक्षा की पहली सीढ़ी है। इसमें अच्छी सफलता पाने के बाद उच्च शिक्षा के लिए खुद को तैयार करना होगा। ताकि अपना भविष्य उज्ज्वल किया जा सके। प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी ने छात्राओं से इंटरनेट का प्रयोग अच्छी जानकारियों के लिए करने का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग कोशिश करते हैं कामयाबी उन्हें के हिस्से में आती हैं। इस मौके पर खदीजा, रुबीना शहजाद, कविता, साजदा, शाकरा, सायमा, मौ. गजाली, फैजी सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।