{"_id":"5a638b364f1c1b1d368b583e","slug":"21516473142-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल होने पर जताया सांसद का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल होने पर जताया सांसद का आभार
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल होने पर भाजपाइयों ने सांसद राघव लखनपाल शर्मा का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने मालाओं से लादकर सांसद का स्वागत किया और बधाई दी।
शनिवार को भाजपाइयों ने दिल्ली रोड स्थित सांसद राघव लखनपाल शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचकर उनको बधाई दी। कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए सांसद ने कहा कि स्मार्ट सिटी घोषित होने के पश्चात केंद्र सरकार से योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत कराएंगे। इससे शहर के विकास को नई राह मिलेगी। महानगर का संपूर्ण व सुनियोजित विकास होगा। केंद्र सरकार का यह कदम लगातार विकास में पिछड़ रहे सहारनपुर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शीघ्र नए पुलों और बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। संदीप रावत, राजेंद्र गुप्ता, मानवेंद्र भारद्वाज, अमित गर्ग, किशोर शर्मा, यशपाल सिंह कोरी, संचित अरोड़ा, दीपक रहेजा, पारस मेहता, संजय कपूर, नरेश रावत, संदीप धीमान, धर्मेंद्र मेहता मौजूद रहे।