फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता की मिसाल बने युवा

शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता की मिसाल बने युवा

Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता की मिसाल बने युवा
साढौली कदीम/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। शहीद उधम सिंह का 119 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

गांव डंडौली खेड़ा के शहीद उधम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कांबोज ने कहा कि हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शहीद उधम सिंह ने राष्ट्रीय एकता के लिए अपना नाम राम मोहम्मद सिंह आजाद बताकर अंग्रेज अधिकारी को हैरान कर दिया था। ठीक इसी प्रकार देश की एकता के लिए हमें भी सर्व धर्म के लिए तत्पर रहना चाहिए। इसमें अवनीश कांबोज, सादिया नाज एवं रेशु रानी संबोधित करते हुए शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें सुलेखा कांबोज, करिशमा, साक्षी, आंचल, विदुषी कांबोज, इंदु रानी आदि मौजूद रहे।

बिहारीगढ़ के मनोहरपुर हुई कांबोज सेवा समिति की बैठक में अध्यक्ष मनोज कांबोज ने कहा कि 31 दिसंबर को संत नगर छुटमलपुर में शहीद उधम सिंह का 119वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी की अपील की। बैठक में जयपाल कांबोज, प्रधान सुखपाल, अंकित कांबोज, चरण सिंह, अनिल कांबोज, नेकीराम, अनवेश कांबोज, देशपाल, उमेश,राहुल , हनी काम्बोज, नवल किशोर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed