फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बसपाइयों का हंगामा

गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बसपाइयों का हंगामा

Sat, 02 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बसपाइयों का हंगामा
गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बसपाइयों का हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। मतगणना स्थल पर अंतिम चरणों में बसपा कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बसपाइयों ने पुनर्मतगणना की भी मांग की। बाद में अधिकारियों ने समझा-बुझा कर बसपाइयों को शांत किया।
शुक्रवार को नगर निगम की मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष में विजेता की घोषणा होने से पूर्व ही भाजपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर मौके पर मौजूद बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और गड़बड़ी का आरोपी लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बसपाइयों ने आरोप लगाया कि मतगणना में गड़बड़ी की गई है और जबरन भाजपा को जिताया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बताया गया था कि 3.28 लाख से कुछ अधिक मत हैं। अब मतगणना हुई है तो 3.31 लाख वोट हो गए। लगभग 2600 वोट अतिरिक्त कहां से आ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने नारेबाजी कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना कक्ष से बाहर निकाला। इसके बाद हंगामा कर रहे बसपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। बसपाइयों ने प्रेक्षक को बुलाए जाने की मांग की। बाद में प्रेक्षक ने मौके पर पहुंचकर बसपा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझा कर शांत किया। बाद में एसपी सिटी ने बसपा कार्यकर्ताओं को भी मतगणना स्थल से बाहर कर दिया। लगभग आधा घंटे तक यह हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर की ईवीएम पहुंच गईं पार्षद कक्ष में
सुबह मतगणना शुरू होने के कुछ समय बाद मेयर प्रत्याशियों की ईवीएम लाने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया। लेकिन कर्मचारी मेयर की ईवीएम मेयर के मतगणना कक्ष की बजाय पार्षद के मतगणना कक्ष में लेकर पहुंच गए। बाद में गलती का पता चलने पर मशीनें मेयर कक्ष में पहुंचाई गईं।

---
बसपाइयों ने बैठक कर जताया आभार
सहारनपुर। मतगणना के बाद बसपा पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान को 70 सेक्टरों से हिंदू, मुस्लिम सभी वर्ग का वोट मिला है। जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि बसपा को सरकार के इशारे पर जानबूझ कर हराया गया है। जिसकी बसपा घोर निंदा करती है। चुनाव आयोग से इस धांधली की जांच की मांग की जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, शादान मसूद, मेयर प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान, मोहम्मद माजिद, महीपाल सिंह, लोधी कुमार, एस आलम, एमडी सलीम, कुलदीप बालियान, प्रताप सिंह, फैजान अली, नवीन खटाना, नरेश गौतम, योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed