{"_id":"5a0894b34f1c1bd1538bc925","slug":"21510511795-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला गेट न होने से रास्ता भटक रहे श्रद्धालु : सतेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला गेट न होने से रास्ता भटक रहे श्रद्धालु : सतेंद्र
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला गेट न होने से रास्ता भटक रहे श्रद्धालु : सतेंद्र
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि मेला गेट को नगरपालिका ने करीब दो साल पहले तुड़वा तो दिया था। लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं किया गया। इसके चलते मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भ्रमित हो रहे हैं।
रविवार को मंदिर प्रांगण में सेवा ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा ने प्रशासन से मंदिर का मुख्य द्वार (मेला गेट) का निर्माण करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पालिका के पूर्व चेयरमैन ने मेला गेट को यह कहकर तुड़वाया था कि उसका चौड़ीकरण कर दुबारा भव्य निर्माण कराया जाएगा। इस बात को दो साल गुजर गए हैं। मगर नगरपालिका ने गेट बनवाने के लिए कोई सुध नहीं ली जबकि मंदिर में हर रोज बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। कई श्रद्धालु को मंदिर का रास्ता ही भटक जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रशासन को ज्ञापन देकर मेला गेट का निर्माण कराने की गुहार लगाई जा चुकी है। दूसरे मंदिर के निकट से गुजर रहे रास्ते के किनारे गंदगी के अंबार लगे हुए हैं जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। अत: प्रशासन नगरपालिका को सफाई व्यवस्था मुकम्मल कराने को आदेशित करे। बैठक में राजेंद्र त्यागी, इंद्रपाल राणा, अरूण प्रताप, रमेशचंद, तेजवीर आदि मौजूद रहे।