फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से निकाली भगवान श्री राम की बारात

धूमधाम से निकाली भगवान श्री राम की बारात

Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली भगवान श्री राम की बारात
सहारनपुर। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव के कार्यक्रमों भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। बाजारों में भगवान श्री राम की बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चिलकाना मार्ग स्थित श्री रामलीला भवन से निकाली गई श्री राम बारात का उद्घाटन नगर विधायक संजय गर्ग ने फीता काटकर किया। बारात में सबसे आगे ध्वज, रणसिंघे, चार ढोल, कमेटी के पदाधिकारी बैनर लेकर चल रहे थे। इसके पीछे मेरठ की शहनाई पार्टी धार्मिक धुनें बजा रही थी। इसके साथ ही श्री गणेश भगवान का रथ चल रहा था। अंबाला, सोनीपत, लुधियाना, रुड़की, नासिक, दिल्ली सहित कई जिलों से आए एक दर्जन से अधिक बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण को भक्तिमय हो गया। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। एक रथ पर पंचमुखी हनुमान और दूसरे पर पंचमुखी शंकर भगवान विराजमान थे। तीसरे रथ पर सुमनंत एवं लड्डू गोपाल विराजमान थे। केरल से आई डांस पार्टी ने सभी का मन मोह लिया। रथ पर राजा दशरथ, हाथी पर भरत विराजमान थे। विभिन्न व्यापारी संगठनों ने बारात का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, सराफा बाजार होते हुए बारात हलवाई अट्टा पहुंची, जहां भगवान श्रीराम की सेवल आरती की गई। इसके बाद माता जानकी और भगवान राम को जयमाला पहनाई गई। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइ दयाल सिंह मित्तल, नीरज गर्ग, चौधरी हेमकुमार मित्तल, पंडित वासुदेव शर्मा, दीपक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, हितेष गर्ग, अमित शर्मा, सुधीर शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, अमित सिंघल मौजूद रहे। उधर, उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड द्वारा श्री राम बारात का आयोजन किया गया। श्री राम के रथ का सारथी बनने सौभाग्य राणा सिंधु को प्राप्त हुआ। बारात माल गोदाम रोड से होते हुए अंबाला रोड, सुभाष नगर में मंदिर पर पहुंची, जहां स्वागत किया गया। रेलवे क्लब में श्रीराम व माता सीता के विवाह में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, योग गुरु भारत भूषण, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, नीरज माहेश्वरी, दिनेश सेठी, अनिल जुनेजा, अशोक पोस्वाल, प्रधान रवि जुनेजा मौजूद रहे। अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। भारतीय कला मंच रामलीला सभा द्वारा मोहल्ला रामनगर पठानपुराल स्थित श्री दुर्गा मंदिर से श्री राम बारात निकाली गई। उद्घाटन डा. अनुराग मित्तल ने किया। बारात कोर्ट रोड, घंटाघर, देहरादून रोड, देवी गली, नाला पटरी, राकेश सिनेमा और गोविंनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। उधर, सुपर क्लब गोपाल नगर नुमाइशकैंप द्वारा श्री राम बारात निकाली गई। बारात गोपाल नगर, नुमाइशकैंप के छोटा चौक, भारत माता चौक से होते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित रामलीला स्थल पर संपन्न हुई, जहां भगवान राम ने मां सीता को वरमाला पहनाई। प्रवीन ठकराल, दीपक जुनेजा, गुलशन, रविंद्र कुमार, विवेक चावला, काका सूरी, सुधीर गुंबर, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन

भंडारे का आयोजन
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री राम के मढे़ के उपलक्ष्य में कोर्ट रोड पर भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित जुगल किशोर के नेतृत्व में भंडारे का शुभारंभ किया गया। भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अमित सिंघल, शक्ति सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमार, संदीप अग्रवाल, अनिल जैन, रजन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed