फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्कूलों में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

स्कूलों में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
देवबंद (सहारनपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय तिघरी में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने वर्तमान में हिंदी भाषा का महत्व विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की आयशा प्रथम, सातवीं कक्षा की पूजा द्वितीय और छठी कक्षा के मोनिस तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षक सैय्यद वजाहत शाह, बिजेंद्र कुमार और संगीता ने कहा कि हिंदी सहज, सरल और व्यवहारिक भाषा है। जिसके प्रचार-प्रसार का दायित्व परिषदीय विद्यालयों पर सबसे अधिक है, क्योंकि यह छात्रों की प्रथम पाठशाला है। प्राथमिक विद्यालय सांपला खत्री में भी हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें प्रधानाध्यापिका शाइस्ता प्रवीन ने शिक्षकों व छात्रों से दैनिक कार्यों में हिंदी भाषा का प्रयोग करने पर जोर दिया। छात्रा ज्योति, रिजा व अनम ने कविता पाठ किया। मेपल्स एकेडमी में फन विद कलर्स, जस्ट ए मिनट और काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता में गगन, मानवी, तनमय, राधिका तायल प्रथम, मानव अविषा, मान्या, वंश, नंदिनी, अनुष्का गोयल द्वितीय तथा नमन, अक्षी, अनंद देव, ईशान, अनुष्का जैन, वंशराज तृतीय स्थान पर रहे। काव्य पाठ में मनस्वी धीमान, हिमांशी, नंदिनी वर्मा, राधिका त्यागी, राधिका वत्स व दिव्या धीमान प्रथम, वीर चहल, शुभी मित्तल, अनन्या अत्री, दीक्षा व तनिष्का द्वितीय तथा गौरी गर्ग, ख्याति राणा, वृंदा गर्ग व स्वाभि तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डीके धीमान ने छात्रों को हिंदी का महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed