{"_id":"59ada6e34f1c1b02278b5195","slug":"21504552675-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जलवा
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जलवा
नकुड़ (सहारनपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति की ओर से आयोजित युवा कला संगम कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
सोमवार को सहारनपुर रोड़ स्थित हरि कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजीव तरारा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक व समान विचारधारा के व्यक्ति थे। उन्होंने पूरी जिंदगी देश सेवा को अर्पित करके देशवासियों को अहम मुकाम पर भेजने का कार्य किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक अजीत सिंह राणा एवं सह-संयोजक विजय शंकर सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के हर तबके के हित में कार्य किए हैं।
कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने गायन, नृत्य, चित्रकला तथा रंगोली में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, क्षेत्रिय संयोजक आयुष पंवार, पूर्व विधायक महावीर राणा, भाजपा नेता चौधरी हरिपाल सिंह, सुभाष चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कोमिल, विजय शंकर सैनी एवं अश्वनी बालियान ने संयुक्त रूप से किया। प्रमोद कौशिक, इंद्रदेव, रघुराज सिंह, रामकुमार कश्यप, सावन रघुवंशी, विपिन साढोली, कुलदीप सैनी, बिजेंद्र जंधेडी आदि मौजूद रहे।