{"_id":"59ac55704f1c1be2278b4fab","slug":"21504466288-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोन क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सुंदरपुर जोन के स्टोन क्रशरों को भेजे गए अवैध खनन के जुर्माना नोटिसों को स्टोन क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन ने गलत बता दिया है। एसोसिएशन ने इसकी पुन: जांच कराकर नोटिस निरस्त कराने और वसूली प्रक्रिया को रोकने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
रविवार को मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि ग्राम फतेहपुर पेलों तहसील बेहट में सहारनपुर स्टोन क्रशर सहित पांच क्रशर मौजूद हैं। इनमें सहारनपुर स्टोन क्रशर को एक जुर्माना आदेश पत्रांक 1939 दिनांक 12 जुलाई को प्राप्त हुआ, जिसमें 160087 घनमीटर अवैध खनन किया हुआ दर्शाया गया है। बाकी चारों स्टोन क्रशरों पर भी इतना ही अवैध खनन दिखा गया है। सहारनपुर स्टोन क्रशर को भेजे गए जुर्माना आदेशपत्र में जुर्माने की रकम 18 करोड़, 45 लाख 38450 रुपये दर्शाई गई है। जबकि, अन्य चारों पर जुर्माने की रकम एक करोड़, 84 लाख 50 हजार रुपये दर्शाई है। इससे साफ जाहिर है कि इस मामले में खेल हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुंदरपुर स्टोन क्रशर स्वामियों के विरूद्घ जारी किए गए अवैध खनन, जुर्माना नोटिस और आरसी को निरस्त कराने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष वेदपाल चौहान, मौहम्मद नौशाद, प्रमोद शर्मा आदि रहे।