{"_id":"599899254f1c1bb2098b4999","slug":"21503172901-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र संचालक पर छात्रवृति हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र संचालक पर छात्रवृति हड़पने का आरोप
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र संचालक पर छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप
बड़गांव (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत गांव अंबेहटा चांद में चल रहे केंद्र संचालक पर प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि अंबेहटा चांद में केंद्र पर करीब 480 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। आरोप है कि निशुल्क प्रशिक्षण के केंद्र संचालक उनसे 100 रुपये प्रवेश फीस ले रहा है और शासन से मिलने वाली किट व छात्रवृत्ति को भी संचालक ने हड़प लिया। छात्रवृत्ति मांगने पर संचालक ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। शनिवार को प्रशिक्षणरत आलोक शर्मा, विकास पुंडीर, गौरव, मनमोहित, सौरभ, गोपाल, हिमांशु, विकास, सागर मोंटी सहित करीब 20 बच्चों ने थाने पहुंच कर संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।