{"_id":"59836f174f1c1bd4638b4750","slug":"21501785879-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को निरीक्षण में बंद मिला मिड डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को निरीक्षण में बंद मिला मिड डे मील
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम को निरीक्षण में बंद मिला मिड डे मील
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। कोर्ट द्वारा शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण की गुणवत्ता परखी। कई जगहों पर मिड डे मील बंद पाया गया। ऐसे विद्यालयों के इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी करने की चेतावनी दी गई।
गांव तेलपुरा के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे एसडीएम राकेश कुमार ने मौके पर परोसे जा रहे मिड डे मील की जांच की। जांच में पाया कि छात्रों को जो रोटी परोसी जा रही है वह काफी बड़ी व मोटी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने छात्रों ने पूछा की उन्हें फल वितरित किए जा रहे है या नहीं। छात्रों ने फल मिलने की बात बताई। इसके बाद गांव नंदपुर के प्राथमिक व जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया। जांच में यहां मिड डे मील ही बंद पाया गया। एसडीएम ने जब इसका कारण पूछा तो विद्यालय इंचार्ज का कहना था कि रसोईया बीमार है। इस पर एसडीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस देने की चेतावनी दी। गांव खटकाहेड़ी के विद्यालय में जाकर उन्होंने शिक्षा स्तर की जांच की। उन्होंने सभी विद्यालय के प्रधान अध्यापकों से कहा कि बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील व शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।