{"_id":"59554bb74f1c1b2a5a8b495f","slug":"21498762167-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे की पटरी टूटने से 150 बीघा फसल बरबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे की पटरी टूटने से 150 बीघा फसल बरबाद
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाहे की पटरी टूटने से 150 बीघा फसल बरबाद
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम गुडंब में पिछले तीन दिन से रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की करीब 150 बीघा जमीन में खड़ी गन्ना, ज्वार और धान की फसल जल मग्न होने से बर्बाद हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व रजवाहे की पटरी ग्राम गुडम्ब क्षेत्र में टूट गई। इससे किसान सुरेश कुमार की 11, राजेश कुमार 11, अनिरुद्ध 6, अजय 6, निर्देश 6, रजनीश की 15, संजय की 15, हरपाल की 16, श्रीकांत की 12, रामभूल की 7, चमन की 4, विनय की 7, काला की 4 आदि अन्य किसानों की करीब 150 बीघा खेत जल मग्न हो गया। इसमें गन्ने, ज्वार और धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि पटरी टूटने की सूचना सिंचाई विभाग के पतरोल और जेई को तीन दिन से लगातार दी जा रही है, लेकिन विभाग द्वारा रजवाहे के पानी को बंद नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त पटरी टूटने से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।