फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   214252 voters will elect 1811 delegates of six sugarcane committees.

Saharanpur News: 214252 मतदाता चुनेंगे छह गन्ना समितियों के 1811 डेलीगेट

Tue, 24 Sep 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
214252 voters will elect 1811 delegates of six sugarcane committees.
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियों की अनंतिम मतदाता सूची के प्रदर्शन के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जनपद की छह समितियों के 214252 मतदाता 1811 डेलीगेट का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले गन्ना विकास समितियों के चुनाव का बिगुल बज गया है। जनपद में सहारनपुर, देवबंद, सरसावा और बेहट गन्ना विकास समितियां हैं। नानौता और सरसावा में चीनी मिल समितियां भी हैं। सोमवार को इन सभी समितियों में मतदाताओं की अनंतिम मतदाता सूची को प्रदर्शन के लिए समिति में बोर्ड पर चस्पां कर दिया गया है। मतदाता सूची में अपना नाम देखने के लिए समिति सदस्यों का दिनभर तांता लगा रहा। गन्ना विकास समितियों के सदस्य 24 सितंबर को आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। इन आपत्तियों का निस्तारण 25 सितंबर को किया जाएगा और शाम को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 26 सितंबर को डेलीगेट पद के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 27 सितंबर की सुबह नामांकन पत्रों की जांच और शाम के समय वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

30 सितंबर को नामांकन पत्र वापस होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान और मतगणना तीन सितंबर को होगी। जबकि चीनी मिल समितियों में आपत्तियां 25 सितंबर को दाखिल होंगी। आपत्तियों का निस्तारण 26 सितंबर, नामांकन 27 सितंबर और जांच 30 सितंबर को होगी। मतदान एवं मतगणना चार अक्टूबर को होगी। सभी समितियों में डेलीगेट 11-11 संचालक चुनेंगे। संचालक सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
-- समिति वार ग्राम, मतदाता, डेलीगेट की स्थिति --
गन्ना विकास समिति --- ग्राम------ मतदाता ------ डेलीगेट
सहारनपुर ---------- 357 ------ 57037 ----- 548
बेहट ------------ 323 ------- 29863 ------ 428
सरसावा ---------160--------34478 ------- 264
देवबंद -----------137--------43297 ------- 257
चीनी मिल समिति नानौता - 168 -----41261 ------ 194
चीनी मिल समिति सरसावा - 88 ---- 8316 ------- 120
योग --------------- 1233---- 214252 -------1811
---
नोट: सहायक निबंधक सहकारिता के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed